Severe Heatwave Hits City with Temperatures Soaring to 41 C भीषण गर्मी ने निकाला आबादी का पसीना, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSevere Heatwave Hits City with Temperatures Soaring to 41 C

भीषण गर्मी ने निकाला आबादी का पसीना

Amroha News - शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के कारण लोग घरों में कैद रहे, और पंखे तथा कूलर भी बेअसर रहे। बाजारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 25 April 2025 02:34 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी ने निकाला आबादी का पसीना

शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा और चिलचिलाती धूप लोगों के होश उड़ाए रही। गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह से लोग पसीने में तरबतर रहे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। शुक्रवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। सुबह से चिलचिलाती धूप लोगों के होश उड़ाए हुए है। लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में कैद रहे। गर्मी के तल्ख तेवर के चलते पंखे, कूलर की हवा भी बेअसर रही। घरों में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। सड़क से लेकर खेती-बाड़ी तक पर गर्मी का असर देखा जा रहा है। गर्मी के चलते बाजारों में खरीदारी प्रभावित हुई है। दोपहर के समय बहुत कम ग्राहक की खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी के चलते रोडवेज की आय का ग्राफ भी गिरा है। बसों में सवारियों की संख्या घटती जा रही है। सिंचाई का संकट भी गहरा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।