5 best selling compact SUVs in FY2025 sell over 1 lakh units भारतीय बाजार में छा गईं ये 6 छोटी SUV, पिछले 365 दिनों में सभी की 1-1 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़5 best selling compact SUVs in FY2025 sell over 1 lakh units

भारतीय बाजार में छा गईं ये 6 छोटी SUV, पिछले 365 दिनों में सभी की 1-1 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा

देश के अंदर छोटी SUVs की बिक्री में तेजी से इजाफा हो रहा है। खासकर जिन मॉडल की कीमत 10 साल से कम है उनकी ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। यही वजह है कि टाटा पंच देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बनकर सामने आई है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 02:30 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय बाजार में छा गईं ये 6 छोटी SUV, पिछले 365 दिनों में सभी की 1-1 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा

देश के अंदर छोटी SUVs की बिक्री में तेजी से इजाफा हो रहा है। खासकर जिन मॉडल की कीमत 10 साल से कम है उनकी ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। यही वजह है कि टाटा पंच देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बनकर सामने आई है। जब कॉम्पैक्ट SUVs सेगमेंट की फाइनेंशियल ईयर 2025 की सेल्स लिस्ट को देखा जाए तो इसमें 6 ऐसे मॉडल हैं जिन्हें 1-1 लाख से ज्यादा खरीददार मिले हैं। इन मॉडल की लिस्ट में पंच के साथ मारुति ब्रेजा, मारुति फ्रोंक्स, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 3XO शामिल है।

बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट SUVs भारत FY 2025
मॉडलFY25 सेल्सFY24 सेल्सचेंज %
टाटा पंच1,96,5721,69,84416%
मारुति ब्रेजा1,89,1631,69,89711%
मारुति फ्रोंक्स1,66,2161,34,73523%
टाटा नेक्सन1,63,0881,71,929-5%
हुंडई वेन्यू1,19,1131,28,897-8%
महिंद्रा XUV 3XO1,00,90554,72684%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.78 - 51.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बात की जाए 1-1 लाख यूनिट से ज्यादा बिकने वाले कॉम्पैक्ट SUVs की तो टाटा पंच की फाइनेंशियल ईयर 2025 में 1,96,572 यूनिट बिकीं। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में इसकी 1,69,844 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 16% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की फाइनेंशियल ईयर 2025 में 1,89,163 यूनिट बिकीं। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में इसकी 1,69,897 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 11% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति फ्रोंक्स की फाइनेंशियल ईयर 2025 में 1,66,216 यूनिट बिकीं। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में इसकी 1,34,735 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 23% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:कार, स्कूटर, बाइक से टकराने वाले इन व्हीकल को भी होगा भारत NCAP टेस्ट

टाटा नेक्सन की फाइनेंशियल ईयर 2025 में 1,63,088 यूनिट बिकीं। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में इसकी 1,71,929 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 5% की ईयरली डिग्रोथ मिली। हुंडई वेन्यू की फाइनेंशियल ईयर 2025 में 1,19,113 यूनिट बिकीं। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में इसकी 1,28,897 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 8% की ईयरली डिग्रोथ मिली। महिंद्रा XUV 3XO की फाइनेंशियल ईयर 2025 में 1,00,905 यूनिट बिकीं। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में इसकी 54,726 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 84% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:मारुति ने इस 6-सीटर को चुपके से किया महंगा, खरीदने से पहले इतने ₹ ज्यादा रख लें

इन 4 मॉडल की सेल्स कम रही
टॉप-10 की लिस्ट में किआ सोनेट, महिंद्रा बोलेरो, हुंडई एक्सटर और महिंद्रा थार का नाम भी शामिल हैं। हालांकि, इन सभी की यूनिट की सेल्स का आंकड़ा 1-1 लाख से कम रहा। फाइनेंशियल ईयर 2025 में किआ सोनेट की 99,805 यूनिट, महिंद्रा बोलेरो की 94,750 यूनिट, हुंडई एक्सटर की 77,412 यूनिट और महिंद्रा थार की 47,000 यूनिट बिकीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।