जून में शुरू हो जाएगा इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का इंडियन प्लांट, इन 2 मॉडल से भारत में कर रही एंट्री
वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी विनफास्ट भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 से भारत में एंट्री कर चुकी है। कंपनी ने इस इवेंट के दौरान अपनी VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया था।

वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी विनफास्ट भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 से भारत में एंट्री कर चुकी है। कंपनी ने इस इवेंट के दौरान अपनी VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया था। कंपनी भारत के तमिलनाडु में थूथुकुडी में अपनी डेडिकेटेड प्लांट को तैयार कर रही है। सीईओ फाम नहत वुओंग ने बताया कि यह फेसिलिटी जून 2025 तक शुरू हो जाएगी। अपनी लेटेस्ट स्ट्रेटजी के हिस्से के तौर पर विनफास्ट उत्तरी अमेरिकी बाजार और उससे जुड़ी अनिश्चितताओं से अपना ध्यान हटा रहा है। जब तक उत्तरी अमेरिका में चल रहे ट्रेड वॉर की धूल नहीं जम जाती, तब तक विनफास्ट इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे प्रमुख एशियाई बाजारों में आगे बढ़ रहा है।
कंपनी जून 2025 तक भारत में और अक्टूबर 2025 तक इंडोनेशिया में अपना प्लांट खोलने के लिए तैयार है। हाई लॉजिस्टिक्स फीस के कारण, विनफास्ट यूएसए, कनाडा और यूरोपीय संघ जैसे बाजारों में अपनी प्रगति को रोक रहा है। कंपनी वर्तमान में उत्तरी कैरोलिना, यूएसए में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी में लगभग 4 बिलियन अमरीकी डॉलर (34,233 करोड़ रुपए) का निवेश कर रही है। हालांकि, अमेरिकी बाजार में प्रगति तीन साल तक विलंबित होकर 2028 तक पहुंच गई है।
विनफास्ट ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV के साथ डेब्यू किया है। कंपनी ने इवेंट में इन दोनों e-SUVs की झलक दिखाई थी। ग्लोबल मार्केट में इन दोनों कार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। कंपनी ने साथ ही, अपने पोर्टफोलियो की दूसरी छोटी इलेक्ट्रिक कारों को भी पेश किया। इस डेब्यू के साथ भारत में इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट में एक नया और बड़ा खिलाड़ी आ गया है। जिसका आने वाले जिनों में मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और एमजी जैसी कंपनियों को टक्कर देगी।
VF6 और VF7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ये दोनों ऑल-इलेक्ट्रिक 5-सीटर SUV है। ग्लोबल मार्केट में 75.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये सिंगल-चार्ज पर 450Km की रेंज देती है। वैरिएंट के आधार पर VF7 या तो सिंगल या डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आती है। जहां पहला फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ 201 bhp और 310 Nm का टॉर्क बनाता है।
डुअल मोटर सेटअप ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट के साथ आता है। यह 348 bhp और 500 Nm का टॉर्क बनाता है। दोनों वैरिएंट में बैटरी पैक एक जैसा ही है। सिंगल मोटर सिंगल-चार्ज पर 450Km रेंज और डुअल मोटर 431Km तक रेंज देती है। कार में 15-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया है। यह लेवल-2 ADAS सूट के साथ आती है। कार में 16-इंच और 17-इंच व्हील दिए हैं।
दोनों वैरिएंट DC फास्ट चार्जर से 35 मिनट में 10 से 70% तक चार्ज हो सकते हैं। फीचर्स के मामले में VF7 में हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ एडजस्टेबल सीटें मिलती हैं। इसमें ऑप्शनल लाउंज सीटें हैं, जिन्हें फिट किया जा सकता है और ये वेंटिलेशन और हीटिंग के साथ एडजस्टेबल भी हैं। कार में 15.6-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है। इसमें कई तरह के सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।