महंगी हुई टाटा कर्व को टक्कर देने वाली ये माइलेज SUV, घर लाने में अब कई हजार ज्यादा लगेंगे; यहां देखें नई प्राइस लिस्ट
टाटा कर्व को टक्कर देने वाली भौकाली कूपे SUV सिट्रोएन बेसाल्ट अब और महंगी हो गई है। अब इसको घर लाने में कई हजार रुपये तक ज्यादा लगेंगे, तो आइए वैरिएंट वाइज नई प्राइस पर नजर डालते हैं।

फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroen) ने एक बार फिर बेसाल्ट (Citroen Basalt) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले जनवरी में सिट्रोएन ने भारत में बेसाल्ट की कीमत 28,000 रुपये तक बढ़ा दी थी। अब बेसाल्ट की कीमत फिर से 8,001 रुपये तक बढ़ गई हैं। हालांकि, बेसाल्ट प्लस MT और हाल ही में लॉन्च किए गए बेसाल्ट डार्क एडिशन की कीमतें भारत में नहीं बदली हैं। आइए सिट्रोएन बेसाल्ट की कीमत में बढ़ोतरी के बाद इस कूपे एसयूवी की नई और पुरानी कीमतों के बीच का अंतर जानते हैं।
सिट्रोएन बेसाल्ट वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
---|---|---|---|
You MT | Rs 8,25,000 | Rs 8,32,000 | Rs 7,000 |
Plus MT | Rs 9,99,000 | Rs 9,99,000 | Rs 0 |
Plus Turbo MT | Rs 11,77,000 | Rs 11,84,000 | Rs 7,000 |
Max Turbo MT | Rs 12,49,000 | Rs 12,57,000 | Rs 8,000 |
Max Turbo MT Dual Tone | Rs 12,70,000 | Rs 12,78,000 | Rs 8,000 |
Plus Turbo AT | Rs 13,07,000 | Rs 13,14,000 | Rs 7,000 |
Max Turbo AT | Rs 13,79,000 | Rs 13,87,000 | Rs 8,000 |
Max Turbo AT Dual Tone | Rs 13,99,999 | Rs 14,08,000 | Rs 8,001 |
Turbo Max Dark Edition MT | Rs 12,80,000 | Rs 12,80,000 | Rs 0 |
Turbo Max Dark Edition AT | Rs 14,10,000 | Rs 14,10,000 | Rs 0 |
सिट्रोएन बेसाल्ट (Citroen Basalt) यू एमटी, प्लस टर्बो एमटी और प्लस टर्बो एटी की कीमतों में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, बेसाल्ट मैक्स टर्बो एमटी और मैक्स टर्बो एटी की कीमतों में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और डुअल-टोन फिनिश वाले मैक्स टर्बो वैरिएंट की कीमत में भी 8,001 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
इंजन | 1.2-लीटर N/A पेट्रोल | 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल | 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल |
---|---|---|---|
पावर | 82PS at 5750rpm | 110PS at 5500rpm | 110PS at 5500rpm |
टॉर्क | 115NM at 3750rpm | 190NM at 1750rpm | 205NM at 1750 - 2500rpm |
माइलेज | 18.0 km/l | 19.5 km/l | 18.7 km/l |
ट्रांसमिशन | 5-स्पीड मैनुअल | 6-स्पीड मैनुअल | 6-स्पीड ऑटोमैटिक |
सिट्रोएन बेसाल्ट (Citroen Basalt) दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। एक 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दूसरा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।
सिट्रोएन बेसाल्ट (Citroen Basalt) के माइलेज की बात करें तो इसमें मिलने वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 19.5 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है, जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 19.5 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक के साथ 18.7 किमी/लीटर का माइलेज देती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।