इस नई नवेली SUV पर टूट पड़े ग्राहक, 12 हफ्ते तक पहुंच गया वेटिंग पीरियड; सबसे जल्दी मिलेगा ये वैरिएंट
स्कोडा की नई नवेली SUV कायलाक को ग्राहक धकाधक खरीद रहे हैं, जिसके चलते इसका वेटिंग पीरियड 12 हफ्ते तक पहुंच गया है। आइए जानते हैं कि सबसे जल्दी किस वैरिएंट की डिलीवरी मिलेगी।

अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है। लेकिन, मई 2025 में इसे घर लाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि स्कोडा कायलाक का वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मई 2025 में वैरिएंट-वाइज वेटिंग पीरियड
कायलाक क्लासिक पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। अगर आप स्कोडा कायलाक का क्लासिक वैरिएंट लेना चाहते हैं, तो इसके लिए 12 हफ्ते (लगभग 3 महीने) तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, डीलरशिप पर स्टॉक होने की स्थिति में ये समय थोड़ा कम भी हो सकता है।
कायलाक सिग्नेचर और सिग्नेचर प्लस वैरिएंट्स
इन दोनों वैरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड 2 महीने के आस-पास है। अगर आप कम समय में डिलीवरी चाहते हैं, तो मिड वैरिएंट्स लेने वालों के लिए यह थोड़ा बेहतर विकल्प हो सकता है।
सबसे जल्दी मिलेगी कायलाक प्रिस्टीज
अगर आप स्कोडा कायलाक को जल्दी पाना चाहते हैं, तो प्रिस्टीज वैरिएंट सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसका वेटिंग पीरियड केवल 1 महीने तक का है और डीलरशिप पर स्टॉक उपलब्ध हो तो और भी जल्दी मिल सकता है।
कीमतों में उतार-चढ़ाव
हाल ही में कुछ वैरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया गया है। कुछ वैरिएंट्स की कीमत में 46,000 रुपये तक की कटौती की गई है। वहीं, कुछ वैरिएंट्स की कीमत में 36,000 तक की बढ़ोतरी भी हुई है। नई कीमतें अब 8.25 लाख से शुरू होकर 13.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। आइए वैरिएंट-वाइज प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
स्कोडा कायलाक | गियरबॉक्स | एक्स-शोरूम कीमत |
---|---|---|
क्लासिक 1.0 TSI | मैनुअल | Rs 8,25,000 |
क्लासिक 1.0 TSI (एलॉइव गोल्ड) | मैनुअल | Rs 8,34,000 |
सिग्नेचर 1.0 TSI | मैनुअल | Rs 9,85,000 |
ऑटोमैटिक | Rs 10,95,000 | |
सिग्नेचर 1.0 TSI (डीप ब्लैक & लावा ब्लू) | मैनुअल | Rs 9,94,000 |
ऑटोमैटिक | Rs 11,04,000 | |
सिग्नेचर+ 1.0 TSI | मैनुअल | Rs 11,25,000 |
ऑटोमैटिक | Rs 12,35,000 | |
सिग्नेचर+ 1.0 TSI (लावा ब्लू) | मैनुअल | Rs 11,34,000 |
ऑटोमैटिक | Rs 12,44,000 | |
प्रिस्टीज 1.0 TSI | मैनुअल | Rs 12,89,000 |
Automatic | Rs 13,99,000 |
अगर आप इस SUV को खरीदने का मन बना चुके हैं, तो वैरिएंट और वेटिंग पीरियड की जानकारी पहले ही ले लें। साथ ही डीलरशिप से स्टॉक और ऑफर के बारे में भी अपडेट लेते रहें। स्कोडा कायलाक अपनी प्राइस रेंज में एक शानदार SUV साबित हो रही है, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार जरूर करना होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।