इस टू-व्हीलर कंपनी ने एक बार फिर मारी बाजी, अपने सेगमेंट की बादशाह बनी! इसे आंख बंद कर खरीद रहे लोग
भारतीय बाजार में 500cc+ मोटरसाइकिल की धांसू बिक्री रही। अप्रैल 2025 में एक बार फिर रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने बाजी मार ली। इस सेगमेंट में हायबुसा (Hayabusa) और Z900 की भी जोरदार एंट्री रही।

अगर आप बड़ी इंजन वाली बाइक्स (500cc+) के दीवाने हैं, तो अप्रैल 2025 भारत में आपके लिए काफी धमाकेदार रहा। होंडा (Honda) ने कई नई बाइक्स लॉन्च की और कावासाकी (Kawasaki) से लेकर सुजुकी (Suzuki) तक की धड़कनें तेज हो गईं। लेकिन, असली बादशाह रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) निकली। आइए आसान भाषा में जानें कि कौन-सी मोटरसाइकिल ने धूम मचाई और कौन-सी पीछे रह गई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kawasaki Ninja 650
₹ 7.27 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Z900 RS
₹ 17.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Z900
₹ 9.38 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja 300
₹ 3.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja 500
₹ 5.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja 1100SX
₹ 13.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अप्रैल 2025 में कुल 500cc+ बाइक्स की बिक्री
अप्रैल 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 4,630 यूनिट्स रही। यह अप्रैल 2024 की तुलना में 32.13% की बढ़त (तब बिकी थीं 3,504 यूनिट्स) थी। रॉयल एनफील्ड का दबदबा मार्केट में 93% रहा। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपने 650cc लाइनअप के दम पर इस सेगमेंट में तहलका मचा दिया है। इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटर GT (650 ट्विन) की बिक्री 3,127 यूनिट्स है। सुपर मेट्योर 650 (Super Meteor 650) की बिक्री 968 यूनिट्स रही। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 की बिक्री 229 यूनिट्स रही।
कुल मिलाकर कंपनी की 4,324 यूनिट्स सेल हुई। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की बाइक्स न सिर्फ सस्ती हैं, बल्कि उनका स्टाइल, साउंड और परफॉर्मेंस आज भी दिलों पर राज करता है।
कावासाकी Z900- जापानी स्टाइल का जलवा
कावासाकी Z900 की 102 यूनिट्स बिकीं। अप्रैल 2024 में सिर्फ 50 यूनिट्स बिकी थीं, जो 104% की ग्रोथ है। Z900 इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली 4-सिलेंडर बाइक बन गई है।
सुजुकी की हायबुसा (Suzuki Hayabusa) को 64 लोगों ने खरीदा। पिछले साल अप्रैल में इसकी 32 यूनिट्स बिकी थी, जो अब डबल हो गई है। ये 100% की ग्रोथ थी। हायबुसा (Hayabusa) ने एक बार फिर दिखा दिया कि इसकी फैन फॉलोइंग भारत में कभी खत्म नहीं होती है।
कुछ बाइक्स की बिक्री में गिरावट
कावासाकी (Kawasaki) की कुछ बाइक्स की बिक्री में गिरावट देखी गई। वर्से 650 (Versys 650) की बिक्री 13 यूनिट्स तक लटक गई। वहीं, Ninja ZX-10R की 12 यूनिट्स बिकीं। निंजा 650 की 10 यूनिट्स की बिक्री हुई।
ट्रॉयम्फ का झटका
ट्रॉयम्फ टाइगर 900 (Triumph Tiger 900) की बिक्री पिछले साल 59 यूनिट्स से गिरकर अब सिर्फ 2 यूनिट्स रह गई है।
टॉप-10 के बाद कौन-कौन?
बाइक मॉडल | बिक्री (अप्रैल 2025) |
---|---|
Kawasaki Versys 1100 | 24 यूनिट्स |
Kawasaki Ninja 1100 SX | 15 यूनिट्स |
Harley-Davidson Nightster | 7 यूनिट्स |
Triumph Speed Twin 900 | 7 यूनिट्स |
Triumph Rocket III | 7 यूनिट्स |
Harley-Davidson Sportster S | 5 यूनिट्स |
Triumph Daytona 660 | 4 यूनिट्स |
Kawasaki Z650 | 2 यूनिट्स |
Triumph Speed Twin 1200 | 2 यूनिट्स |
Triumph Street Triple | 1 यूनिट |
कुछ मॉडल्स की बिक्री 0 रही
हैरानी की बात ये है कि कई महंगी और पावरफुल बाइक्स की बिक्री शून्य रही, जो मार्केट डिमांड का सीधा इशारा करती है। अब लोग सिर्फ पावर नहीं, वैल्यू फॉर मनी और सर्विस नेटवर्क भी देख रहे हैं।
नतीजा क्या है?
भारत में 500cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स का क्रेज अभी भी जिंदा है, लेकिन खेल अब बदल चुका है। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी अफोर्डेबल, स्टाइलिश और दमदार बाइक्स से मार्केट पर राज किया। कावासाकी Z900 (Kawasaki Z900) और हायबुसा (Hayabusa) जैसे ब्रांड्स ने भी मजबूती दिखाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।