Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsHeatwave Alert Rising Temperatures and Humidity Across Regions
दोपहर में चली गर्म हवा, रात में बढ़ी उमस
Bareily News - मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग गर्मी से परेशान हैं, खासकर दोपहर में। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन...
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 1 June 2025 03:02 AM

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तेज धूप के चलते गर्मी-उमस लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को दोपहर में गर्म हवा भी चली जिससे हीटवेव की आशंका और बढ़ गई है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन मे काफी उमस रही और लोग गर्मी से परेशान नजर आए। खासकर दोपहर में कड़ी धूप ने गर्मी के तल्ख तेवर और बढ़ा दिया। रात में उमस भी कम नहीं हो रही। शनिवार को रात में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दो-तीन दिन में तापमान और तेजी से बढ़ेगा।
हीटवेव का असर भी दिख सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।