हैंड ग्रेनेड को खिलौना समझकर खेल रहे थे बच्चे, मचा हड़कंप, भागते हुए पहुंची पुलिस
यूपी के हरदोई में बच्चे हैंड ग्रेनेड को खिलौना समझकर खेल रहे थे। लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस भागते हुए मौके पर पहुंची। बम डिस्पोजल स्क्वाड लखनऊ से बुलाया गया है।

यूपी के हरदोई में फत्तेपुर चौगवां गांव के पास तालाब किनारे मिले हैंड ग्रेनेड को बच्चे खिलौना समझकर खेलते मिलते। बच्चों को हैंड ग्रेनेड से खेलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस भागती हुई। पुलिस ने तस्दीक के बाद हैंड ग्रेनेड होने की पुष्टि की। नष्ट करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वाड लखनऊ से बुलाया गया है।
नोनारी मजरा में मंगलवार सुबह गांव के बच्चे लोहे की गेंद जैसी आकार की वस्तु से खेल रहे थे। अचानक कुछ लोगों की नजर पड़ी तो वे चौंक पड़े। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह इसे तालाब के किनारे से उठा कर लाए हैं। दहशत में आए ग्रामीण इसे लेकर परिषदीय स्कूल के पास खुले मैदान में ले गए और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गेंद जैसे आकर का दिखाई देने वाला हैंड ग्रेनेड है। इसमें जंग लगा है। इसे गीले टाट के बोरे से ढंका गया है। पुष्टि होने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। अफसरों ने इशरापुर से बाबटमऊ जाने वाले गलियारे पर स्थित तालाब का निरीक्षण किया। हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया।

|#+|
गांव के तालाब के पास मिट्टी में यह बच्चों को पड़ा मिला। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि खतरनाक हथियार तालाब की मिट्टी के खनन के दौरान बाहर आ गया। इसे बच्चों ने खिलौना समझ खेलना शुरू कर दिया। हैंड ग्रेनेड कई साल पुराना लग रहा है। जंग लगी होने से इसमें कील ठीक से दिखाई नहीं दे रही है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि स्थानीय पुलिस और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जांच में पता चला कि हैंड ग्रेनेड काफी पुराना है। आर्मरर ने निरीक्षण पर पाया कि यह असली हैंड ग्रेनेड है। नष्टीकरण के लिए बम खोज एवं निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।