कतरास शिक्षक कॉलोनी में युवक ने लगाई फांसी
कतरास के शिक्षक कॉलोनी में 25 वर्षीय भोलू साव ने घर के अंदर दुपट्टा के सहारे आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। भोलू की शादी एक साल पहले हुई थी, और उसकी पत्नी लक्ष्मी कुमारी सहित...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 6 June 2025 03:05 PM

कतरास। कतरास के शिक्षक कॉलोनी में गुरुवार की देर रात मनोज साव का पुत्र भोलू साव (25) ने घर के अंदर कमरे में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर कतरास थाना की पुलिस शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजने की कारवाई शुरू कर दी है। युवक की शादी एक साल पूर्व बरवाअड्डा में हुई थी। मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।