फिर पूरे नंबर से पास हुईं इस कंपनी की SUVs, मई में 84000 से ज्यादा गाड़ी बेच डालीं; 21% की ग्रोथ मिली
महिंद्रा एंड महिंद्रा को पिछले कुछ महीनों से लगातार ग्रोथ मिल रही है। कंपनी ने पिछले महीने यानी मई में एक बार फिर शानदार सेल्स के साथ खत्म किया। कंपनी ने मई 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 84,110 यूनिट की बिक्री की।

महिंद्रा एंड महिंद्रा को पिछले कुछ महीनों से लगातार ग्रोथ मिल रही है। कंपनी ने पिछले महीने यानी मई में एक बार फिर शानदार सेल्स के साथ खत्म किया। कंपनी ने मई 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 84,110 यूनिट की बिक्री की। ये साल-दर-साल के आधार पर 17% की ग्रोथ को दिखाता है। इसमें घरेलू और निर्यात के आंकड़े शामिल हैं। कंपनी के SUV सेगमेंट ने घरेलू बाजार में 52,431 यूनिट बेचीं, जो मई 2024 की तुलना में 21% की ग्रोथ दिखाती है। कंपनी की एक्सपोर्ट समेत कुल SUV सेल्स 54,819 यूनिट रही।
महिंद्रा के साल-दर-साल के आंकड़ों को देखा जाए तो इसमें मई 2024 की तुलना में यूवी बिक्री (104,761 यूनिट बेची गई) में 24% की वृद्धि और निर्यात में 55% की उछाल दिखाता है। महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के CEO नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, "मई में, हमने 52,431 यूनिट की SUV बिक्री, 21% की वृद्धि और 84,110 यूनिट की कुल वाहन बिक्री हासिल की, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 17% की वृद्धि है। हमारे प्रोडक्ट की निरंतर डिमांड के कारण, हम अपने ICE और BEV पोर्टफोलियो में इंडस्ट्री-लीडिंग वृद्धि देने में सक्षम थे।"
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aston Martin Vanquish
₹ 8.85 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lamborghini Revuelto
₹ 8.89 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा के लिए कमर्शियल व्हीकल की बिक्री भी स्थिर रही, जिसमें लाइट कमर्शियल व्हीकल (2-3.5 टन) सेगमेंट साल-दर-साल 14% बढ़कर 17,718 यूनिट हो गया। इलेक्ट्रिक मॉडल सहित थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में 11% की वृद्धि हुई, जो कुल 6,635 यूनिट रही। इस महीने निर्यात में 37% की तेज वृद्धि हुई और यह 3,652 इकाई पर पहुंच गया।
महिंद्रा के आंतरिक दहन इंजन (ICE) पोर्टफोलियो में XUV 3XO, बोलेरो और बोलेरो नियो, थार, थार रॉक्स, XUV 700, स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-N शामिल हैं। दूसरी ओर, महिंद्रा BE 6 और XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV बेचती है। आंतरिक दहन और इलेक्ट्रिक व्हीकल दोनों एरिया में मजबूत मांग के साथ, महिंद्रा प्रतिस्पर्धी भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में अपनी गति बनाए रखना जारी रखता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।