Traffic Jam on Delhi-Lucknow Highway Due to Devotees Bathing on Vat Amavasya दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्री हलकान, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTraffic Jam on Delhi-Lucknow Highway Due to Devotees Bathing on Vat Amavasya

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्री हलकान

Amroha News - गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। वट अमावस्या पर मंगलवार को गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। गर

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाWed, 28 May 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्री हलकान

वट अमावस्या पर मंगलवार को गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। गर्मी की वजह से जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक जाम लगा रहा। इसके बाद भी वाहन घंटों तक धीमी रफ्तार से चले। जाम खुलवाने में पुलिस का पसीना छूट गया। मंगलवार सुबह से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा तटों के आसपास जमा होने लगी। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई और जाम के हालात बन गए। समय रहते पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास नहीं किए, नतीजा नेशनल हाईवे पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया।

दोपहर एक बजे तक जाम के हालात बने रहे। सैकड़ों वाहन जाम में घंटों तक फंसे रहे। उनमें सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में तीन एंबुलेंस भी फंस गईं, जो मुरादाबाद से मरीजों को दिल्ली ले जा रही थीं। पुलिस ने बमुश्किल एंबुलेंस को जाम से निकलवाया। जाम खुलवाने में पुलिस का पसीना छूटा रहा। बाद में हापुड़ पुलिस की मदद लेते हुए पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हालांकि इसके बाद भी घंटों तक वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। इसके बाद ही जाम खुल सका। वहीं प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कार्य चलने की वजह से जाम लगा। जानकारी पर जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।