अच्छी खबर : जून से लोकल रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की मिनी बसें
Amroha News - परिवहन निगम जून से ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी बसों का संचालन शुरू करेगा। ये बसें चारों तहसीलों से सीधे जिला मुख्यालय के लिए चलेंगी, जिससे लोगों का सफर आसान होगा। 100 बसें अमरोहा डिपो से अलग-अलग जिलों...

परिवहन निगम अब लोकल रूट पर मिनी बसों का संचालन करेगा। जून से ग्रामीण क्षेत्रों में ये मिनी बसें चलेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक सेवाओं में सुधार आने के साथ ही लोगों का सफर आसान होगा। जिले की चारों तहसीलों से सीधे जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। अमरोहा डिपो से 100 बसें अलग-अलग जिलों के लिए संचालित हो रही हैं। वहीं कई बसें ग्रामीण क्षेत्र में लिंक सेवाओं के रूप में भी इस्तेमाल होती हैं। जिले के लोकल रूटों पर संचालन के लिए 10 मिनी बसों का आवंटन किया जा रहा है। जून में बसों के आवंटन के साथ ही उनका संचालन शुरू हो जाएगा।
एआरएम अनिल कुमार के मुताबिक मिनी बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों का सफर आसान हो सकेगा। जिले के चारों तहसील मुख्यालयों से जिला मुख्यालय के लिए मिनी रोडवेज बस सेवा संचालित की जाएगी। नए रूट निर्धारित किए जा रहे हैं। किमी के हिसाब से किराया तय किया जा रहा है। जून माह में ग्रामीण बस सेवा संचालित कर दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।