कच्छा बनियान गिरोह का सदस्य होने के शक में युवक को पीटा, सीएचसी में भर्ती
Amroha News - गुरुवार रात एक युवक को कच्छा बनियान गिरोह का सदस्य होने के शक में ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन कोई कार्रवाई...

कच्छा बनियान गिरोह का सदस्य होने के शक में बुधवार रात एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की, हालांकि मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कच्छा बनियान गिरोह का शोर क्षेत्र में मचा हुआ है। नौगावां सादात पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्य पकड़ने का दावा भी किया है। वहीं इसके बाद भी कच्छा बनियान गिरोह का शोर कम नहीं हो रहा है। बुधवार देर रात गजरौला थाना क्षेत्र के गांव होशंगपुर में गिरोह के सदस्य के आने का अंदेशा जताते हुए ग्रामीणों ने शोर मचा दिया।
शोर होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और गिरोह के सदस्य की तलाश शुरू कर दी गई। गांव के बाहरी तरफ जंगल में ग्रामीणों को संदिग्ध युवक घूमते हुए मिला। उन्होंने गिरोह का सदस्य होने के शक में युवक को पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक पिटाई होने पर युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। भीड़ में शामिल लोगों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने आगे मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर मिलने से इनकार किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।