बढ़ती गर्मी से झुलस रहीं सब्जियां,आम के फल पकने की जगह लगे हैं सूखने
Ayodhya News - अयोध्या में भीषण गर्मी के कारण किसान फसल सूखने की चिंता में हैं। जून के पहले पखवाड़े में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। धान की नर्सरी और सब्जियों के फूल झुलसने लगे हैं, जिससे उत्पादन...

अयोध्या,संवाददाता।भीषण गर्मी से जहां लोगों मे हाहाकार मचा हुआ है,वहीं दूसरी ओर जनपद के किसानों को फसल सूखने का डर भी सताने लगा है। जून के पहले पखवारे मे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। किसान अब मानसून के इंतजार मे टकटकी लगाए बैठे हैं। दिन व रात के तापमान मे लगातार बढ़ोत्तरी होने से गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। लगातार तापमान बढ़ने से खेत मे पड़ी धान की नर्सरी सूखने लगी है। जिन किसानों की नर्सरी थोड़ी बड़ी हो गई है उनकी पत्तियां भी झुलसने लगी हैं। खेतों मे उगाई गई सब्जियों के फूल तेजी से झुलसने लगे हैं जिससे सब्जी के उत्पादन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
किसान रामानन्द शर्मा ने बताया कि आधा बीघा खेत मे पात गोभी लगाया था। सिंचाई के बाद भी भीषण गर्मी के कारण पूरी तरह झुलस गई। तापमान बढ़ने के साथ ही अब बैगन,कद्दू,खीरा सहित अन्य फसलों के फल और फूल गिरते जा रहे हैं। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ रवि प्रकाश मौर्य ने बताया कि इतना तापमान दशकों बाद देखा जा रहा है। तापमान की अधिकता से सब्जी किसानों को 15 से 20 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके साथ ही यदि जल्द ही बारिश न हुई तो इतने तापमान मे आम के फल पेड़ों मे ही सूख जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।