Passenger Struggles with Heat at Ayodhya Railway Stations Due to Lack of Resources गर्मी के थपेड़े संग ट्रेन से सफर को मजबूर यात्री, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsPassenger Struggles with Heat at Ayodhya Railway Stations Due to Lack of Resources

गर्मी के थपेड़े संग ट्रेन से सफर को मजबूर यात्री

Ayodhya News - अयोध्या में यात्रियों को तेज गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अयोध्या धाम जंक्शन और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी है। वातानुकूलित प्रतीक्षालय की कमी के कारण यात्रियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 13 June 2025 02:01 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी के थपेड़े संग ट्रेन से सफर को मजबूर यात्री

अयोध्या। तेज गर्मी में मौसम के थपेड़ों से रेल यात्री परेशान हैं। अयोध्या धाम जंक्शन और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रयों के लिए यात्री क्षमता के मुताबिक संसाधन न होने से दुश्वारियों भरा सफर है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर कवायद जारी है, लेकिन वातानूलित प्रतीक्षालय यात्री क्षमता से कम है। इसलिए प्लेटफार्म पर ही यात्रियों को बैठकर या खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना होता है और प्लेटफार्म पर लगे पंखे गर्मी उगल रहे हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को पसीने से तर-बतर होकर गर्मी झेलकर ट्रेन का सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों की इंजार के लिए बड़ा वातानुलित प्रतीक्षालय की सुविधा व अन्य संसाधन के लिए अधिकारियों का दौरा भी होता है और बेहतर सुविधा का दावा किया जाता है, लेकिन गर्मी में यात्रियों की समस्या से निजात के लिए पर्याप्त संसााधन नहीं हैं।

---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।