Samajwadi Party Strengthens Organization Ahead of 2027 Elections in Ayodhya अयोध्या-सपाइयों ने 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsSamajwadi Party Strengthens Organization Ahead of 2027 Elections in Ayodhya

अयोध्या-सपाइयों ने 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया

Ayodhya News - अयोध्या में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष की मासिक बैठक हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया और संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि पारसनाथ यादव ने 2027 के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 18 June 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
अयोध्या-सपाइयों ने 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया

अयोध्या, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया और विधानसभावार पीडीए पंचायत करके संगठन की मजबूती का पाठ- पढ़ाया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने आगामी- 25 के चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि वर्ष- 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पदाधिाकरियों को संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारी अभी से जुट जाएं और पीडीए पंचायत करें।

प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि विकासखंड बीकापुर का सोनू मौर्य को ब्लॉक अध्यक्ष, पप्पू विश्वकर्मा को हैरिंगटनगंज ब्लॉक अध्यक्ष, जयराम प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, रवि यादव को जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद यादव को जिला सचिव, धर्मेंद्र शर्मा, राम सिंह यादव व रजनीश यादव को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा व संचालन महासचिव बसंत लाल चौरसिया ने किया। इस दौरान रविद्र चौरसिया, वंशराज चौरसिया, विजेंद्र यादव, सुनील शर्मा, अनमोल शर्मा, हरीकृष्ण यादव, शुभम चौरसिया, जगजीवन पटेल, आदर्श चौरसिया, राहुल सेन शुक्ल, अमरजीत कनौजिया, गंगाराम, राघवेंद्र यादव व अन्य ने मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।