Student Abhinav Pandey Achieves 99 2 in CBSE Class 10 from Ayodhya School जेईई की तैयारी कर भविष्य में बनना चाहते हैं इंजीनियर, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsStudent Abhinav Pandey Achieves 99 2 in CBSE Class 10 from Ayodhya School

जेईई की तैयारी कर भविष्य में बनना चाहते हैं इंजीनियर

Ayodhya News - अयोध्या के अवध इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अभिनव पाण्डेय ने सीबीएसई की 10वी परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। वह जेईई की तैयारी कर रहे हैं और भविष्य में इंजीनियरिंग करना...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 14 May 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
जेईई की तैयारी कर भविष्य में बनना चाहते हैं इंजीनियर

अयोध्या। अवध इंटरनेशनल स्कूल से सीबीएसई की 10वी की परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय के टॉपर रहने वाले छात्र अभिनव पाण्डेय ग्राम सनेथू के रहने वाले हैं। ग्रामीण वातावरण में पढ़ाई को अपनी मुख्य उद्देश्य मानकर चलने वाले अभिनव के पिता राज प्रताप पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर पेंडरा में अध्यापक हैं और माता अनीता पाण्डेय गृहणी हैं। अभिनव का कहना है कि अभी वह जेईई की तैयारी कर रहे हैं। भविष्य में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। राजनीति से बहुत लगाव न रखते वाले इस होनहार मेधावी का सरोकार केवल पढ़ाई और खेलकूद पर रहता है। योग कर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर रखते हैं।

अभिनव कहते हैं कि अगर मन लगाकर पढ़ाई की जाए और लक्ष्य पर फोकस करें तो कोई भी आपको सफलता से नहीं रोक सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।