उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तीन पदाधिकारी निष्कासित
Ayodhya News - अयोध्या में, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण तीन सदस्यों को 6 वर्षों के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया है। निलंबित सदस्यों को स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिनों का...

अयोध्या। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री प्रेम कुमार वर्मा ने संगठन पदाधिकारी एवं सदस्यों की एक बैठक के उपरांत बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सक्रिय सदस्य रहे अवधेश कुमार यादव, ब्लॉक रुदौली के ब्लॉक मंत्री रहे अशोक कुमार वर्मा और फूलचंद सरोज कोषाध्यक्ष ब्लॉक रुदौली को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण संगठन ने सम्यक विचारों उपरांत 6 वर्षों के लिए संगठन की सदस्यता से निलंबित करने का निर्णय लिया है। निलंबित सदस्यों को अपने पक्ष में स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दोनों का समय दिया गया है। डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में जिला संगठन अपने शिक्षकों के हित के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध एवं संगठित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।