BJP Leaders Highlight Achievements of Central Government During Developed India Program चौपाल के माध्यम से भाजपाइयों ने बताईं उपलब्धियां , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsBJP Leaders Highlight Achievements of Central Government During Developed India Program

चौपाल के माध्यम से भाजपाइयों ने बताईं उपलब्धियां

Azamgarh News - स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने 'विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण' कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। पंचायत चौपाल के अंतिम दिन मंडल अध्यक्ष मनोज...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Wed, 18 June 2025 10:55 PM
share Share
Follow Us on
चौपाल के माध्यम से भाजपाइयों ने बताईं उपलब्धियां

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष कार्यक्रम के तहत पार्टी के नेताओं ने क्षेत्र की जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय विकसित भारत ‘पंचायत चौपाल का बुधवार को अंतिम दिन रहा। अजमतगढ़ मंडल के कुल 16 शक्ति केंद्र महुला, कांखभार, पिपरी, बालीपुर, मोहम्मदपुर, लाटघाट, जमसर, जमीन हरखोरी, पुरुषोत्तमपुर कैथौली, मसोना, अजमतगढ़, छपरा सुलतानपुर, कंजरा दिलशादपुर, चायेंपुर, नरहन, भरौली आदि जगहों पर पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि भारत विकासशील देशों में अग्रणी है।

कब तक हम विकासशील देश में अग्रणी रहेंगे। इस कार्यक्रम में दिवाकर सिंह, विवेकानंद सिंह मुन्ना, अरविंद जायसवाल, कैलाश राय, विवेक सिंह सोनू, तारकेश्वर ओझा, अजय कुमार, रमाशंकर पांडे, मनीष मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, अनुराग मिश्रा, आशुतोष सिंह, रामजन्म पटेल आदि लोग मौजूद रहे। विकसित भारत के लिए प्रत्येक नागरिक को होना होगा आत्मनिर्भर बरदह। क्षेत्र के बड़गहन ग्राम स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को मंडल अध्यक्ष शरद राय की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा सरकार के सुशासन आदि के साथ केंद्र सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में की गई उपलब्धियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के मोदी सरकार के कार्यकाल में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और संकल्प सिद्धि का स्वर्णिम काल है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर होना होगा। कार्यक्रम में हेमंत तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, सुनील सिंह, राजेश तिवारी, पिंटू सिंह ,आर्दश सिंह, आरके तिवारी, अजय राय, अमरीश तिवारी, इन्द्रासन राय, अमित बिन्द समेत आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।