पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता
Azamgarh News - बरदह के एक गांव में एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। गांव की महिलाओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। विवाहिता की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई...

बरदह। क्षेत्र के एक गांव में पति को छोड़कर विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। गांव की महिलाओं ने विवाहिता को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। विवाहिता, प्रेमी और पति के बीच थाना पर पंचायत हुई। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीया युवती की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निवासी युवक से जौनपुर जनपद में हुई है। लड़का पक्ष ने कहा कि बरात लेकर आएंगे इसके बाद लड़की को लेकर जाएंगे। एक साल बीत जाने पर विवाहिता ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।
गांव के लोगों ने बताया मायके में रह रही विवाहिता का पड़ोस के गांव में ननिहाल में रह रहे एक युवक से प्रेम चल रहा है। विवाहिता प्रेमी के साथ रहना चाहती है। गुरुवार को विवाहिता के मायके की महिलाएं विवाहिता को ऑटो से लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने प्रेमी और पति को भी थाना पर बुलाया। तीनों पक्ष के बीच पंचायत चली। विवाहिता प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। प्रेमी ने बताया उसका चार-पांच साल प्रेम चल रहा था। वह शादी करना चाहता था, प्रेमिका के घर वालो ने जबरदस्ती उसकी शादी दूसरे से कर दी है। थाना में चली पंचायत में प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।