Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsRelief from Scorching Heat 6 C Drop in Temperature Due to Clouds and Storms
आंधी और बदली से भीषण गर्मी से मिली राहत
Azamgarh News - आजमगढ़ में आंधी और बादलों के कारण गर्मी में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शुक्रवार शाम से बादल मंडरा रहे हैं और रविवार रात तेज आंधी आई। बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Mon, 28 April 2025 01:43 PM

आजमगढ़ । आंधी और बदली से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस के गिरावट होने से काफी राहत मिली है। शुक्रवार की शाम से आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। रविवार की रात में तेज आंधी आयी, लेकिन बारिश का संभावना अभी भी बना हुआ है। बारिश और बदली से तापमान गिरते ही मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार को बादलों की ओट के बीच सूर्य देवता लुका-छिपी का खेल खेल रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।