रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरूक
Sonbhadra News - बीजपुर, म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए प्रेरक नारे लगाए। रैली विद्यालय से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों...

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने गली मुहल्लों में घूम-घूम कर शिक्षा के महत्व को समझाया। रैली विद्यालय से शुरु होकर आसपास के क्षेत्र में भ्रमण की। रैली में बच्चों ने प्रेरक नारे लगाए। आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे और शिक्षा है सबका अधिकार जैसे नारों से गांव का माहौल गुंजायमान हो उठा। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय ने अभिभावकों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। साथ ही उन्हें निपुण भी बनाया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय में मिलने वाली नि:शुल्क पुस्तकों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दशमती गुप्ता, विश्राम सागर, रविन्द्र आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।