Domestic Dispute Leads to Suicide Attempt Woman Hospitalized After Consuming Pesticide कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsDomestic Dispute Leads to Suicide Attempt Woman Hospitalized After Consuming Pesticide

कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। रंका थानांतर्गत चटकमान गांव निवासी सुदेश यादव की पत्नी रीना देवी कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 15 June 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। रंका थानांतर्गत चटकमान गांव निवासी सुदेश यादव की पत्नी रीना देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में सुदेश ने बताया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हुआ था। उसी बात से आक्रोशित होकर पत्नी ने कीटनाशक खा लिया। जानकारी मिलने के बाद उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदा अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद उसे सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।