Farmer s Wife Victimized in Village Rape and Robbery Incident घर में अकेली महिला के साथ तमंचा दिखाकर रेप, लूटपाट, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFarmer s Wife Victimized in Village Rape and Robbery Incident

घर में अकेली महिला के साथ तमंचा दिखाकर रेप, लूटपाट

Badaun News - एक गांव में मक्के की फसल में पानी लगाने गए किसान की गैर मौजूदगी में, एक युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की। आरोपी ने पहले महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 30 May 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
घर में अकेली महिला के साथ तमंचा दिखाकर रेप, लूटपाट

क्षेत्र के एक गांव में मक्के की फसल में पानी लगाने गए किसान की गैर मौजूदगी में घर में अकेली विवाहिता के साथ गांव के ही युवक ने तमंचे दिखाकर दुष्कर्म और लूटपाट करने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किसान ने बताया कि वह बुधवार रात खेत में मक्का की फसल को पानी लगाने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी घर में अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं, पीड़ित महिला के कानों से सोने की बाली और गले से मंगलसूत्र भी लूटकर तीनों आरोपी फरार हो गए। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खेत में मौजूद पति को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने तत्काल पत्नी के साथ थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।