रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म को पुर्नजीवित करने का किया कार्य : राकेश संखवार
Etah News - महान वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में राकेश शंखवार ने उनके योगदान की चर्चा की, जबकि नीलम प्रजापति ने महिलाओं को जागरूक किया। विभिन्न...

रानी अहिल्याबाई सनातन धर्म की प्रेरणा स्रोत है। उनके जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। सोमनाथ मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया था। 300वीं जयंती पर ब्लॉक अवागढ़ में आयोजित ब्लॉक महिला सम्मेलन में यह उदगार फिरोजाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार ने व्यक्त किए। सम्मेलन में पालिका अध्यक्ष गौरी देवी वर्मा ने बताया कि सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं किट वितरण का कार्यक्रम पालिका प्रांगण में आयोजित होगा। गोष्टी में महिला सशक्तिकरण, आजीविका एवं रोजगार संबंधी जानकारियां प्रदान की गई। डीसीबी अध्यक्ष प्रत्येद्र पाल सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पाल सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश सरानी, मंडल अध्यक्ष अवागढ़ नवीन दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र धनबाद, डोली सक्सेना, मेघराज सिंह, संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष नौखेड़ा आशु ठाकुर, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा, ईओ प्रधुमन, सफाई निरीक्षक महेश कुमार, सत्येंद्र जादौन, शशि राठी, अमित विद्रोही, वीरेंद्र कुमार, हरिओम यादव रूप किशोर कृष्ण कुमार सविता सभासद एवं महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रही।
रानी अहिल्याबाई होल्कर की गाथाएं सुनाकर किया महिलाओं को जागरूक जलेसर। महान वीरांगना लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत ब्लॉक जलेसर परिसर में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता नीलम प्रजापति ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन गाथाओं को सुनाकर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र पाल सिंह, नीलम प्रजापति भाजपा मंडल मंत्री, खंड विकास अधिकारी जलेसर, पवन कुमार प्रजापति प्रधान सकरौली, ब्लॉक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। जैथरा नगर पंचायत में हुआ कार्यक्रम जैथरा। जैथरा नगर पंचायत में भी अहिल्याबाई होल्कर को लेकर कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कम्युनिटी हॉल में आयोजित “महिला सशक्तिकरण सम्मेलन” का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने किया। मुख्य वक्ता नीरजा शाक्य रही। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विमल पाण्डेय, रमेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, गुनीता देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, प्रहलाद सिंह लिपिक सतीश चन्द्र राजौरिया, अमित राठौर, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता आदि भारी संख्या में माता बहनें उपस्थित रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।