Gunfire Incident in Khaspur Village One Arrested and 12 Reported Two Injured गोलीबारी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsGunfire Incident in Khaspur Village One Arrested and 12 Reported Two Injured

गोलीबारी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Badaun News - कुंवरगांव के खासपुर गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी हुई, जिसमें प्रधान सगीर अहमद और नन्हे का बेटा तफसीर घायल हो गए। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और एक आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 16 June 2025 05:08 AM
share Share
Follow Us on
गोलीबारी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

कुंवरगांव, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी मामले में थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गोलीबारी में प्रधान सहित दो लोग घायल हुए थे। गांव खासपुर में ग्राम प्रधान सगीर अहमद और नन्हे के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों गुटों में टकराव हो गया। इनके बीच गांव के बाहर खेतों पर जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों गुटों ने असलहों से एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी थी।

जिसमें प्रधान सगीर अहमद और दूसरे पक्ष से नन्हे का बेटा तफसीर गोली लगने से घायल हुए थे। पुलिस ने इन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। मामले में दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें आरोपीगण फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर रविवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगराज सिंह, सिपाही कुलदीप, रोहित राठी ने घेराबंदी करके वांछित आरोपी राहगीर पुत्र नन्हे को ग्राम करौतिया थाना कुंवरगांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।