Memorial Poetry Evening Held for Philanthropist Dinesh Chandra Sharma in Badaun कर्म के आधार पर अधिकार होना चाहिए..., Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMemorial Poetry Evening Held for Philanthropist Dinesh Chandra Sharma in Badaun

कर्म के आधार पर अधिकार होना चाहिए...

Badaun News - बदायूं में समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर एक काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई कवियों और शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। शायर अहमद अमज़दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 16 June 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
कर्म के आधार पर अधिकार होना चाहिए...

बदायूं। बदायूं गौरव क्लब के संरक्षक समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर एक शाम समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा के नाम काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शायर अहमद अमज़दी बदायूंनी, गीता शर्मा एवं बदायूं गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा ने किया। शायर अहमद अमज़दी बदायूंनी ने पढ़ा, काश ऐसा नसीब हो जाए...। अमन मयंक शर्मा कुछ यूं याद किया, गम हो खुशी हो या कोई मौसम हो कष्ट का, मेरी हमेशा ढाल बना आशीर्वाद है...। कवि सुनील शर्मा समर्थ ने पढ़ा, कर्म के आधार पर अधिकार होना चाहिए...। शायर सादिक अलापुरी ने पढ़ा, मैने चाहा तुझे उम्र भर जिंदगी...।

कवि शैलेन्द्र मिश्रा देव, शम्स मुजाहिद बदायूनी, कवि राजवीर तरंग, कवि अचिन मासूम आकाश पाठक आदि ने रचना पाठ किया। क्लब की महिला अध्यक्ष गीता शर्मा व गौरव पाठक ने समस्त कवियों एवं शायरों को सम्मानित किया। समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सम्मान शायर अहमद अमजदी बदायूंनी एवं समाजसेवा के क्षेत्र में तरुण शर्मा को दिया। अंजलि मिश्रा, चर्चा पाठक, प्रज्ञा अमन मयंक पाठक, वैदिक पाठक, नियति मिश्रा, काव्या पाठक, सुमित शंखधार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।