बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल
Badaun News - उझानी में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी उझानी में भर्ती कराया गया है। राजकिरन और विक्रम अपने-अपने काम के लिए जा रहे थे, तभी उनकी बाइकों की टक्कर हो गई। पुलिस ने...

दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी उझानी पर भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी 40 वर्षीय राजकिरन उर्फ नीलू अपने गांव से बाइक द्वारा कछला जा रहे थे। वहीं सरौता गांव निवासी विक्रम अपने साथी के साथ खेत पर पानी लगाने जा रहे थे। रास्ते में दोनों बाइके आमने-सामने से टकरा गई। हादसे में राजकिरन व विक्रम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उझानी सीएचसी पर भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
वहीं, पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।