My Bharat Initiative Empowering Youth as Citizen Security Volunteers नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में कर्य कर सकेंगे युवा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMy Bharat Initiative Empowering Youth as Citizen Security Volunteers

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में कर्य कर सकेंगे युवा

Badaun News - भारत सरकार का युवा मामले और खेल मंत्रालय युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन के लिए प्रेरित कर रहा है। यह पहल आपातकालीन स्थितियों में सहायता के लिए प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का एक मजबूत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 13 May 2025 03:20 AM
share Share
Follow Us on
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में कर्य कर सकेंगे युवा

माय भारत युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार देश भर में युवाओं को माय भारत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित कर रहा है। यह राष्ट्रव्यापी आह्वान युवाओं को राष्ट्रीय सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने के प्रयास का हिस्सा है। विशेष रूप से आपातकालीन और संकट की स्थितियों में। उप निदेशक माय भारत माहे आलम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एक प्रशिक्षित, उत्तरदायी और लचीला स्वयंसेवक बल तैयार करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों में नागरिक प्रशासन का सहयोग कर सके।

वर्तमान परिदृश्य और उभरती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए एक मजबूत, सामुदायिक-आधारित प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने की तत्काल और बढ़ती आवश्यकता है। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक इस संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो स्थानीय प्रशासन को विभिन्न सेवाओं के माध्यम से सहायता प्रदान करते हैं। इनमें बचाव और निकासी अभियान, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन देखभाल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा प्रतिक्रिया एवं पुनर्वास प्रयासों में सहायता शामिल है। एक तैयार और प्रशिक्षित नागरिक बल का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है और माय भारत इस राष्ट्रीय मिशन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। युवा https://mybharat.gov.in(https://mybharat.gov.in) पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।