बिसौली से दबतोरी के लिए मिलेगी सीधे रोडवेज बस
Badaun News - बदायूं डिपो ने बिसौली से दबतोरी के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू की है। विधायक आशुतोष मौर्या ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा 1988 के बाद से बंद थी, जिससे यात्रियों को मुश्किल होती थी। अब बस...

बदायूं डिपो ने बिसौली से दबतोरी के लिए सीधे रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। रविवार के लिए रोडवेज बस के लिए बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले पूजन किया गया। बिसौली विधायक ने कहा कि दबतोरी के लिए रोडवेज बस संचालित होने से इस रूट पर आने जाने वाले लोगों के लिए बड़ा लाभ होगा। वर्ष 1988 के बाद से बिसौली दबतोरी रूट पर रोडवेज सेवा बंद चली आ रही थी और यहां तक जाने के लिए लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। बीते दिनों लोगों ने एआरएम अजय कुमार सिंह से बिसौली से दबतोरी के लिए सीधे रोडवेज बस चलाने की मांग की।
लोगों की मांग पर एआरएम ने बिसौली से दबतोरी के लिए रोडवेज बस संचालित करा दी है। रविवार को बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या एवं एआरएम अजय कुमार सिंह बस के पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि दबतोरी के लिए बिसौली से सुबह सात बजे दबतोरी के लिए बस चलेगी जो 7:20 बजे दबतोरी पहुंच जाएगी। यहां से यह बस 7:30 बजे बिसौली को वापसी करेगी जो 7:50 तक पहुंच जाएगी। बिसौली से यह बस आठ बजे आफसपुर होकर रामपुर जाएगी। रामपुर से 11:30 बजे इसी रूट से वापस होकर बदायूं पहुंचेगी। इंचार्ज राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि बिसौली से दबतोरी की दूरी 11 किलोमीटर है। यहां तक का यात्रियों को 17 रुपये किराया देना पड़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।