Prisoner Collapses Due to Heat During Court Appearance in Badaun पेशी पर आया कैदी गर्मी से बेहोश, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsPrisoner Collapses Due to Heat During Court Appearance in Badaun

पेशी पर आया कैदी गर्मी से बेहोश

Badaun News - बदायूं में एक बंदी, जो कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत अब स्थिर है। यह घटना अमरोहा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 10 June 2025 06:21 PM
share Share
Follow Us on
पेशी पर आया कैदी गर्मी से बेहोश

बदायूं। जिला जेल से कोर्ट में पेशी पर लाया गया एक बंदी भीषण गर्मी की चपेट में आ गया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। अमरोहा जनपद के खैरपुर गांव निवासी भूरा उर्फ मुशाहिद को दोपहर में तारीख पर पेशी के लिए जिला न्यायालय लाया गया था। अदालत परिसर में अधिक गर्मी के कारण वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, बंदी की हालत अब स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।