Serious Injury in Binaur Man Hit by Speeding Bike While Returning Home बाइक सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर, गंभीर, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSerious Injury in Binaur Man Hit by Speeding Bike While Returning Home

बाइक सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर, गंभीर

Badaun News - बिनावर के करतोली गांव के निवासी देवेंद्र, 55 वर्ष, विजय नगला से घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 19 June 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
बाइक सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर, गंभीर

बिनावर, संवाददाता। क्षेत्र के करतोली गांव निवासी एक अधेड़ उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गया जब वह विजयनगला से पैदल अपने घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना क्षेत्र के गांव करतोली निवासी देवेंद्र 55 वर्ष सोमवार को विजय नगला से पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह विद्या राम धर्म कांटे के पास पहुंचे, तभी बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही देवेंद्र सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में थाना बिनावर प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि अभी तक उन्हें घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।