Woman Electrocuted While Tying Goat Rescued by Husband in Fatehpur महिला लोहे के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आई, गंभीर, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsWoman Electrocuted While Tying Goat Rescued by Husband in Fatehpur

महिला लोहे के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आई, गंभीर

Fatehpur News - फतेहपुर के फरीदपुर गांव में 48 वर्षीय महिला जगदेई देवी बकरी बांधते समय लोहे के खंभे में करंट लगने से चिपक गई। पति रामराज ने गमछा से पत्नी को बचाया। महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 19 June 2025 09:27 AM
share Share
Follow Us on
महिला लोहे के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आई, गंभीर

फतेहपुर, संवाददाता अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे बकरी बांध रही महिला लोहे के खंभे के करंट में चिपक गई। उसके पति ने देखा तो गमछा से पत्नी को करंट से दूर किया। गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर गांव की 48 वर्षीय महिला जगदेई देवी पत्नी रामराज सुबह घर के बाहर टीन सेट के नीचे बकरी बांध रही थी। तभी टीन सेट के जमीन में लगे लोहे के खम्भे में उतरे करंट से चिपक गई। पास में खड़े पति रामराज ने देखा तो गमछे द्वारा करंट में चिपकी महिला को दूर किया।

गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति का बिजली का तार टीन सेट के ऊपर से गया है। रात में चली हवा के कारण तार टूट कर टीन सेट के ऊपर गिर गया था, जिसके कारण टीन सेट में लगे लोहे के खंभे में करंट आ रहा था जिसमें पत्नी चिपक गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।