Teenage Girl Molested in Zareefnagar Neighbors Capture Accused किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTeenage Girl Molested in Zareefnagar Neighbors Capture Accused

किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप

Badaun News - जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर युवक को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 27 April 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप

जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि पड़ोसी गांव का युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें पीड़िता की मां ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।