Flood Management Initiatives DM Inspects 15 Crore Projects in Affected Areas 15 करोड़ से कराये जा रहे आठ बाढ़ प्रबंधन बचाव कार्य, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFlood Management Initiatives DM Inspects 15 Crore Projects in Affected Areas

15 करोड़ से कराये जा रहे आठ बाढ़ प्रबंधन बचाव कार्य

Badaun News - डीएम अवनीश कुमार राय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 15 करोड़ रुपये के प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी कार्य जून के पहले सप्ताह तक पूरे हों। ग्रामीणों को समस्याओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 27 April 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
15 करोड़ से कराये जा रहे आठ बाढ़ प्रबंधन बचाव कार्य

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ प्रबंधन के कार्यों का डीएम ने तहसील सदर के चंदनपुर हुसैनपुर तटबंध पर ग्राम ढाक नगला में 3.6 करोड़ रुपये से कराए जा रहे कार्यों को देखा। वहीं सहसवान के गंगा महावा तटबंध पर ग्राम नगला बरन के तहत 3.46 करोड़ रुपये के कार्यों तथा ग्राम नगला कोतल में 1.21 करोड़ रुपये से बाढ़ प्रबंधन को कराए जा रहे कटान रोधी व अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सभी कार्य जून के प्रथम सप्ताह तक पूरे हो जायें। शनिवार को डीएम अवनीश कुमार राय ने सिंचाई विभाग बाढ़ खंड द्वारा कराए जा रहे बाढ़ प्रबंधन के कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी तथा कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में ग्रामवासी जनपद के कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर 05832-266052 व मोबाइल नम्बर 7505389289 पर कॉल कर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये जो भी ग्राम पूर्व में बाढ़ से पीड़ित रहे हैं उन सभी ग्रामों के किसानों का शत प्रतिशत फसल बीमा अवश्य कराया जाए ताकि बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर उनको मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके।

एक्सईएन सिंचाई विभाग बाढ़खंड उमेश चंद्र ने बताया कि वर्तमान में आठ बाढ़ प्रबंधन के कार्य कराए जा रहे हैं जिनकी लागत लगभग 15 करोड़ रुपये है। यह सभी कटान रोधी व अन्य कार्य हैं। इन आठ कार्यों में से तहसील सहसवान में दो, तहसील दातागंज में चार व तहसील सदर में दो कार्य कराए जा रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह सहित मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।