Uttar Pradesh PWD Ministerial Association Elections Held in Badaun मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के चुनाव में प्रमोद अध्यक्ष व गुड्डू मंत्री निर्वाचित, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsUttar Pradesh PWD Ministerial Association Elections Held in Badaun

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के चुनाव में प्रमोद अध्यक्ष व गुड्डू मंत्री निर्वाचित

Badaun News - उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव बदायूं में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में प्रमोद कुमार शाक्य को अध्यक्ष, गुड्डू सिंह को जिला मंत्री, और अन्य पदों पर विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 7 June 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के चुनाव में प्रमोद अध्यक्ष व गुड्डू मंत्री निर्वाचित

बदायूं,संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा बदायूं का सामान्य द्विवार्षिक चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष पदमनाभ त्रिवेदी एवं महामंत्री जेपी पांडेय की देखरेख में प्रेरणा सदन में संपन्न हुआ। शुक्रवार को संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री व मुख्य चुनाव अधिकारी प्रशांत शर्मा एवं पीलीभीत के पूर्व जिलाध्यक्ष रोचक वर्मा के द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार शाक्य, जिला मंत्री पद पर गुड्डू सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश राठौर, संयुक्त मंत्री पद पर मुनेश कुमार निर्वाचित हुए। प्रचार मंत्री पद पर अरविंद कुमार पाल, संगठन मंत्री पद पर राजवीर सिंह, संगठन मंत्री महिला पद पर दीक्षा भारद्धाज, संप्रेक्षक पद पर रतीराम विजयी हुए।

पर्यवेक्षक द्वारा विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराते हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस मौके पर प्रांतीय पर्यवेक्षक हेमंत कुमार गुर्जर मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।