नौ दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
Badaun News - बिसौली के निजरा गांव में ट्रांसफार्मर नौ दिन पहले फुंक गया, जिससे गांव में अंधेरा छा गया है। गर्मी और बिजली संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है...

बिसौली। क्षेत्र के गांव निजरा में लगा ट्रांसफार्मर नौ दिन पहले फुंक गया था। जिससे गांव में नौ दिन से अंधेरा पसरा है। भीषण गर्मी और ऊपर से बिजली संकट ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीणों ने इसकी मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। ग्रामीणों का कहना है कि नौ दिन से विद्युत निगम के आला अधिकारियों से लगातार शिकायत की जा रही है। लेकिन आज तक गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि गांव के किसी भी व्यक्ति का बिल जमा नहीं है। फिर भी शीघ्र ट्रांसफ़ार्मर लगाया जाएगा। प्रधान राजीव पाठक ने बताया कि दर्जन भर लोगों के बिल जमा हैं।
निगम के आला अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।