Violence Erupts at Kachla Ghat Eight Pilgrims Injured in Attack by Boatmen and Photographers कलश विसर्जन को फिरोजाबाद से आए श्रद्धालुओं और नाविकों में मारपीट, नौ घायल, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsViolence Erupts at Kachla Ghat Eight Pilgrims Injured in Attack by Boatmen and Photographers

कलश विसर्जन को फिरोजाबाद से आए श्रद्धालुओं और नाविकों में मारपीट, नौ घायल

Badaun News - उझानी में कछला घाट पर फिरोजाबाद से आए श्रद्धालुओं पर नाविकों और फोटोग्राफरों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में आठ श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों ने पुलिस में अज्ञात...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 6 June 2025 02:39 PM
share Share
Follow Us on
कलश विसर्जन को फिरोजाबाद से आए श्रद्धालुओं और नाविकों में मारपीट, नौ घायल

उझानी। कछला घाट पर फिरोजाबाद से भागवत कलश विसृजन करने आए श्रद्धालुओं के साथ घाट के नाविकों और फोटोग्राफी करने वाले लोगों ने लाठी डंडे लेकर हमला कर दिया। जिसमें एक बीच बचाव करने वाले सहित आठ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं मारपीट के दौरान एक श्रद्धालु की अंगूठी और सोने का ब्रेसलेट और वीडियो बना रही युवती का मोबाइल गायब हो गया। पीड़ित श्रद्धालुओं ने पुलिस को अज्ञात नाविक और फोटोग्राफर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को फिरोजाबाद जनपद के थाना गोविंदनगर के गांव भाऊ नगला से डीसीएम और निजी वाहनों से करीब 60 महिला पुरुष गांव में हुई भागवत कथा संपन्न होने के बाद कलश विसृजन करने कछला गंगाघाट आए थे।

सभी श्रद्धालुओं एक साथ कलश विसृजन कर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी बीच महिलाओं के स्नान करने के फोटोग्राफर वीडियो बनाने लगा। जिसका विरोध करने पर फोटोग्राफर के समुदाय विशेष के साथी नाविकों ने श्रद्धालुओं पर लाठी ठंडो से हमला कर दिया। जिसमें नगला भाऊ थाना गोविंदनगर जनपद फिरोजाबाद निवासी 38 वर्षीय रवी यादव पुत्र एहवरन सिंह, 40 वर्षीय वीरू कमल पुत्र अहिवरन, 17 वर्षीय हर्षित यादव पुत्र वीरू कमल, 48 वर्षीय राजेश यादव पुत्र वलवीर सिंह, 19 वर्षीय आयुष पुत्र राजेश यादव, 45 वर्षीय जय दयाल यादव पुत्र एहवरन सिंह, 42 वरीय सुषमा देवी पत्नी जयदयाल, 17 वर्षीय महक यादव पुत्री जयदयाल के साथ झगड़े का बीच बचाव करने आया कछला के वार्ड 2 पंखिया नगला निवासी 32 वर्षीय गोलू पुत्र दीन मोहम्मद घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से उझानी सीएचसी उपचार के लिए भेजा। जहां से गंभीर रूप से घायल गोलू को राजकीय मेडिकल कालेज और श्रद्धालु हर्षित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल श्रद्धालु रवी यादव ने पुलिस को समुदाय विशेष के अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।