Woman Files Case Against In-Laws for Dowry Harassment and Attempted Murder in Badaun दहेज को लेकर गर्भवती महिला को पीटकर निकाला, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWoman Files Case Against In-Laws for Dowry Harassment and Attempted Murder in Badaun

दहेज को लेकर गर्भवती महिला को पीटकर निकाला

Badaun News - बदायूं के गांव गढौली की सरिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गर्भावस्था में जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया गया, और डिलीवरी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 13 June 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
दहेज को लेकर गर्भवती महिला को पीटकर निकाला

बदायूं, संवाददाता। बिल्सी क्षेत्र के गांव गढौली की रहने वाली सरिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भवस्था में जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2023 को वांस बरौलिया के रहने वाले अवनीश से हुई थी। कुछ महीनों बाद ससुराल वाले दहेज से असंतुष्ट होकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि गर्भवस्था में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और पति ने इलाज के बहाने चौराहे पर छोड़ दिया। सरिता ने बताया कि जब डिलीवरी का समय आया तो फोन पर सूचना देने पर पति ने गालियां देकर उसे मर जाने को कह दिया।

हालत बिगड़ने पर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत बच्चा ऑपरेशन से निकाला और महिला की जान बचाई। पीड़िता ने 4 मई को थाना बिल्सी में तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुन शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक टेकचंद्र को सौंपी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।