Women s Kalash Yatra Marks CM Yogi Adityanath s Birthday with Rudra Mahayagya in Amroli पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWomen s Kalash Yatra Marks CM Yogi Adityanath s Birthday with Rudra Mahayagya in Amroli

पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Badaun News - गांव अमरोली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर महिलाओं और बच्चियों ने पीत वस्त्र पहनकर कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा भोलेनाथ धाम तक गई, जहां गंगाजल भरा गया। फिर कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 30 May 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
 पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

गांव अमरोली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सातवां रुद्र महायज्ञ के आयोजन से पूर्व महिलाओं एवं बच्चियों ने पीत वस्त्र पहनकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा अमरोली से चार किलोमीटर दूर वजीरगंज में भोलेनाथ धाम तक निकाली गयी। भोलानाथ धाम पर हरिद्वार से लाये गए पवित्र गंगाजल की जल भरी की गई। यहां से पुनः कलश यात्रा रुद्र महायज्ञ स्थल शांतिकुंज आश्रम स्थित शिव मंदिर पहुंची। जहां सह सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। रुद्र महायज्ञ के संचालक महंत श्री श्री 108 दिनेश भारती एवं सह आयोजन जनक भारती ने बताया की अरणी मंथन द्वारा हवन कुंड में अग्नि प्रवेश की जाएगी।

बनारस से आये आचार्य निलेश मिश्रा एवं अन्य सात आचार्य द्वारा रुद्र महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा। प्रतिदिन तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक पंडित सुखदेव शर्मा भागवत कथा श्रवण कराएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।