अवैध पेड़ कटान के साथ वन विभाग की भूमि पर कब्जा
Bagpat News - सरोरा गांव के जंगल में 70 से अधिक पेड़ अवैध रूप से काट दिए गए हैं। वन विभाग के कुछ कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने चार बीघे वन भूमि पर अवैध कब्जा करवाया। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत की...

सरोरा गांव के जंगल में 70 से अधिक पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया है। इसके अलावा आरोप यह भी है कि वन विभाग के कुछ कर्मचारियों ने कुछ लोगों से मोटी रकम लेकर वन विभाग की चार बीघे वन भूमि पर अवैध कब्जा भी करवा दिया। लोगों ने जांच का कार्रवाई की मांग की है। देशपाल, जसवीर, महेंद्र, नरेंद्र, उपेंद्र, भोपाल आदि ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत भी की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही अवैध कटाई और कब्जों से जंगल का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले में वन विभाग के अफसरों ने आंखें मूंद ली हैं, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
इस अवैध कब्जे और पेड़ों की कटाई से न सिर्फ वन संपदा को क्षति पहुंची है, बल्कि जैवविविधता को भी बड़ा खतरा उत्पन्न हुआ है। अवैध पेड़ कटान या भूमि कब्जा मामले में दोषी चाहे कोई भी हो रेंजर हो या कोई अन्य कर्मचारी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं-राजेश कुमार डीएफओ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।