International Yoga Day Yoga Camp Held in Badagaon विश्व योग दिवस सप्ताह: त्रिलोक तीर्थ परिसर में आयोजित हुआ योग शिविर, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsInternational Yoga Day Yoga Camp Held in Badagaon

विश्व योग दिवस सप्ताह: त्रिलोक तीर्थ परिसर में आयोजित हुआ योग शिविर

Bagpat News - खेकड़ा, संवाददाता।विश्व योग दिवस सप्ताह: त्रिलोक तीर्थ परिसर में आयोजित हुआ योग शिविरविश्व योग दिवस सप्ताह: त्रिलोक तीर्थ परिसर में आयोजित हुआ योग शि

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 17 June 2025 01:01 AM
share Share
Follow Us on
विश्व योग दिवस सप्ताह: त्रिलोक तीर्थ परिसर में आयोजित हुआ योग शिविर

विश्व योग दिवस सप्ताह के तत्वावधान में सोमवार को बडागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम में योग शिविर का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने विभिन्न रोगों में की जाने वाली यौगिक क्रिया की जानकारी ली। ग्यारवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बडागांव के त्रिलोक तीर्थ परिसर में सोमवार को योग शिविर आयोजित हुआ। योगाचार्यो ने ग्रामीणों को योगासन कराते हुए उनसे होने वाले लाभ भी गिनाए। नियमित रूप से तीस मिनट योग करने से जीवन में आने वाले बदलाव की जानकारी दी। जिला आयुष अधिकारी डा. मोनिका गुप्ता, तीर्थ के प्रबंधक त्रिलोक जैन समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। मंगलवार को सांकरौद के आयुष अस्पताल में योग शिविर होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।