Judicial and Administrative Inspection of Baghpat District Jail डीएम-एसपी और जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsJudicial and Administrative Inspection of Baghpat District Jail

डीएम-एसपी और जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण

Bagpat News - खेकडा, संवाददाता।डीएम-एसपी और जिला जज ने किया जेल का निरीक्षणडीएम-एसपी और जिला जज ने किया जेल का निरीक्षणडीएम-एसपी और जिला जज ने किया जेल का निरीक

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSat, 21 Dec 2024 12:05 AM
share Share
Follow Us on
डीएम-एसपी और जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने शुक्रवार को जिला कारागार बागपत का निरीक्षण किया। 70 साल से ऊपर के कैदियों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए संबंधित चिकित्सक को निर्देशित किया।

जिला कारागार मे शुक्रवार तक 816 बंदी थे जिसमें जेल अस्पताल में 12 बंदी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने महिला बैरक में निरुद्ध महिला कैदियों, चिकित्सालय एवं रसोई घर हाई सिक्योरिटी निरीक्षण किये। जिला जज व डीएम ने महिला बैरक का निरीक्षण के दौरान निरुद्ध महिला कैदियों से खानपान व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कहा जिनके पास सरकारी वकील नहीं है उन्हें सरकारी वकील दिया जाए इसके लिए प्रार्थना पत्र भिजवाएं। कहा कि ठंड का समय है ठंड से संबंधित कैदियों को सुविधा उपलब्ध कराए। इस अवसर पर अपर जिला जज शिवकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल सहित जेल अधीक्षक व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।