Unity in Diversity Inmates Celebrate Navratri Together in Baghpat Jail शारदीय नवरात्र: जेल में सजा मां का दरबार, बंदी रख रहे व्रत, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsUnity in Diversity Inmates Celebrate Navratri Together in Baghpat Jail

शारदीय नवरात्र: जेल में सजा मां का दरबार, बंदी रख रहे व्रत

Bagpat News - - 280 से अधिक बंदी रख रहे नवरात्र व्रतशारदीय नवरात्र: जेल में सजा मां का दरबार, बंदी रख रहे व्रतशारदीय नवरात्र: जेल में सजा मां का दरबार, बंदी रख रह

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 6 Oct 2024 12:13 AM
share Share
Follow Us on
शारदीय नवरात्र: जेल में सजा मां का दरबार, बंदी रख रहे व्रत

बागपत की जिला जेल में बंदी मजहब से ऊपर उठकर इंसानियत को तवज्जों दे रहे हैं। नवरात्र पर जेल की बैरकों में सुबह-शाम आरती हो रही है। देवी मां के जयकारें गूंज रहे है। इतना ही नहीं कई मुस्लिम बंदियों ने भी नवरात्र के व्रत रखे हुए हैं। जेल प्रशासन भी व्रत रखने वाले बंदियों की सेवाभाव में लगा है।

बागपत की जिला जेल अब्दुलपुर गांव जंगल में बनी हुई है। वर्तमान में जेल में 750 से अधिक बंदी हैं। गत तीन अक्तूबर को नवरात्र शुरू होते ही बागपत जेल में भक्ति के साथ भाईचारे और सौहार्द की बयार भी बह रही है। जेल में नवरात्र व्रत रखने वाले बंदियों का मुस्लिम बंदी सहयोग कर रहे हैं। कुछ मुस्लिम बंदी भी नवरात्र व्रत रख रहे हैं। जेल प्रशासन भी बंदियों के पूजा-पाठ के साथ फलहार आदि का ध्यान रख रहा है। जेलर जितेंद्र कश्यप ने बताया कि जब भी कोई त्योहार आता है तो सभी बंदी उसे मिल-जुलकर मनाते हैं। इस बार 280 बंदियों ने नवरात्र व्रत रखा है। इनमें कई मुस्लिम बंदी भी शामिल हैं। जेल प्रशासन की ओर से व्रत रखने वाले प्रत्येक बंदी को फलाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। बागपत जेल में बंदियों ने जेल प्रशासन की मदद से कारागार में मां दुर्गा का दरबार सजाया हुआ है। सुबह-शाम बंदी दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा व अन्य मंत्रों का जाप कर रहे हैं। सुबह- शाम भजन कीर्तन की आवाज पूरे जेल परिसर गूंज रहा है।

--------

कोट-

जिला जेल में 280 से अधिक बंदी व्रत रख रहे हैं। बंदियों के लिए भोजन तैयार करने में मुस्लिम बंदी भी सहयोग कर रहे हैं। कई मुस्लिम बंदी भी स्वेच्छा से नवरात्र व्रत रख रहे हैं। इससे जेल में आपसी सौहार्द की बयार बह रही है।

जितेंद्र कश्यप, जेलर बागपत जेल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।