Anita Maurya Elected Unopposed as Director of Uttar Pradesh Sugar Mill Association चीनी मिल संघ के डायरेक्टर पद पर अनीता मौर्या निर्विरोध निर्वाचित, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsAnita Maurya Elected Unopposed as Director of Uttar Pradesh Sugar Mill Association

चीनी मिल संघ के डायरेक्टर पद पर अनीता मौर्या निर्विरोध निर्वाचित

Bahraich News - मिहींपुरवा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के डायरेक्टर पद के लिए बड़खड़िया की

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचTue, 27 May 2025 12:08 AM
share Share
Follow Us on
चीनी मिल संघ के डायरेक्टर पद पर अनीता मौर्या निर्विरोध निर्वाचित

मिहींपुरवा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के डायरेक्टर पद के लिए बड़खड़िया की अनीता मौर्या को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रत्याशी घोषित किया था। सोमवार को अनीता मौर्या ने उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के लखनऊ दफ्तर पर अपने प्रस्तावको के साथ पहुंची। अनीता मौर्या ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कोई अन्य नामांकन पत्र दाखिल न होने पर सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी ने अनीता मौर्या को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। समर्थकों ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने अनीता मौर्या को डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने पर बधाई दी। अनीता मौर्या के पति जगदीश मौर्य पूर्व में उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के डायरेक्टर रह चुके हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।