Police Arrests Rape Accused in Beniganj Victim s Minor Daughter Abused युवती से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsPolice Arrests Rape Accused in Beniganj Victim s Minor Daughter Abused

युवती से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

Hardoi News - बेनीगंज के एक गांव में एक युवक ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म पास्को और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 27 May 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
युवती से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बेनीगंज कोतवाली प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया कि एक गांव निवासी युवक ने नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने व उसके साथी द्वारा वीडीओ बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म पास्को सहित एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राशिद निवासी पलियाराय सिंह को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में कल्याणमल चौकी प्रभारी रितेश सिंह चौहान, कांस्टेबल कृष्ण चन्द यादव, अश्वनी कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।