स्कूलों की मनमानी पर बिफरे कांग्रेसी
Bahraich News - बहराइच। शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग के नेतृत्व में जिला स्कूलों की मनमानी पर बिफरे कांग्रेसीस्कूलों की मनमानी पर बिफरे कांग्रेस

बहराइच। शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में नये सत्र का प्रारम्भ हो चुका है। उत्तर प्रदेश में निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो चुके हैं एवं विद्यालय को उन्होंने लूट का तंत्र बना दिया है। शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग ने कहा कि भीषण महंगाई में जहाँं एक तरफ अभिवकों के लिए अपना पर चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं स्कूलों के इस लूट तंत्र के कारण वे प्रताणना से गुजर रहे है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों का रह आचरण न ही लोकतंत्र और न ही कल्याणकारी राज्य के सिद्धान्तों के अनुकूल है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेश तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती कमला सोनी, महिला नेत्री प्राची श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ बाबू खान आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।