Leopard Attacks Goat in Nayayapurwa Village Residents Demand Action तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, दहशत, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsLeopard Attacks Goat in Nayayapurwa Village Residents Demand Action

तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, दहशत

Bahraich News - मिहींपुरवा के नयापुरवा गांव में एक तेंदुआ ने बुधवार रात को बकरा मार दिया। ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ है और उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। वन अधिकारी ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचThu, 5 June 2025 04:43 PM
share Share
Follow Us on
तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, दहशत

मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज से सटे गांवों में तेंदुए ने बुधवार की रात में ग्राम पंचायत गौरा पिपरा के मजरा नयापुरवा गांव में बकरे को निवाला बना लिया। गौरा, नयापुरवा,सेमरहना,बल्ली पुरवा समेत कई गांवों में तेंदुए का खौफ है। नयापुरवा निवासी निवासी भोला ने बताया कि बुधवार की रात में नदी किनारे से तेंदुआ आया और घर में बंधी बकरे को उठा ले गया। देखा कि तेंदुआ बकरे को उठा ले गया। कुछ दूरी पर मृत बकरा मिला। नरेश ने बताया कि सुबह खेत की ओर गए थे जहां तेंदुआ खेत में खड़ा था। ग्रामीणों ने रेंजर ककरहा को प्रार्थनापत्र देकर पिंजरा लगवाने की मांग की है।क्षेत्रीय

वन अधिकारी ककरहा धर्मेन्द्र कनौजिया ने बताया कि गौरा गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने पर ने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।