Maharani Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary Celebrated with Women s Conference अहिल्याबाई होल्कर का त्रिशताब्दी जन्म समारोह, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsMaharani Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary Celebrated with Women s Conference

अहिल्याबाई होल्कर का त्रिशताब्दी जन्म समारोह

Bahraich News - पयागपुर में महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने महारानी के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में महिला प्रधान, बीडीसी आंगनबाड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचThu, 29 May 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर का त्रिशताब्दी जन्म समारोह

पयागपुर, संवाददाता। गुरुवार को ब्लॉक सभागार पयागपुर में महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म समारोह मनाया गया। इस अवसर पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि 300 साल पहले पैदा हुई महारानी अहिल्याबाई होलकर ने विपरीत परिस्थितियों में धर्म और समाज के लिए जो कार्य किए थे उनका अनुकरण मोदी सरकार भी कर रही है। एकता जायसवाल ने महारानी अहिल्याबाई की जीवन और चरित्र का प्रकाश डाला। समय प्रसाद मिश्रा, विनय मिश्रा जिला पंचायत सदस्य ललिता चक्रवर्ती और समाज सेवी एबी शुक्ला ने भी संबोधित किया। ब्लॉक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

संचालन अनुपम शुक्ल ने किया।कार्यक्रम में महिला प्रधान, बीडीसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।