दहेज के लिए पति ने पत्नी को पीटा, इलाज के दौरान मौत
Raebareli News - तिलोई में पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी राम कुमारी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है। शव को...

तिलोई, संवाददाता। दहेज के लिए पति ने पत्नी को इतना पीटा की उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल से घर पहुंचने पर मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मोहनगंज थाना क्षेत्र राजा फत्तेपुर गांव निवासी काशीराम ने अपने पुत्री राम कुमारी का विवाह बीते वर्ष नवंबर माह में पूरे बाबा गंगादास मजरे फूला गांव निवासी राम नरायन के साथ किया था। शादी के बाद से राम नरायन दहेज की मांग न पूरी होने पर अपनी पत्नी राम कुमारी को पीटता था।
मृतका के पिता काशीराम ने आरोप लगाया कि उसके दामाद राम नरायन ने 28 मई की सुबह बेटी को इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए तिलोई स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने एम्स रायबरेली रेफर कर दिया था। वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ में शुक्रवार देर रात विवाहिता ने दम तोड दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर थानाध्यक्ष मोहनगंज राकेश सिंह और नायब तहसीलदार अमीषा यादव ने मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी दामाद के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच कर पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।